Betul News/घोड़ाडोंगरी। नगर परिषद् के हालिया सम्मेलन में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। खास बात यह रही कि इस बार पार्षद, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सभी सार्वजनिक शौचालय निर्माण को लेकर एकमत नजर आए। हालांकि बैठक के दौरान नगर परिषद् के इंजीनियर से इस विषय पर तीखी बहस भी हुई।
पार्षदों ने शहर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सार्वजनिक शौचालयों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बाहर से आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि पूर्व में प्रस्ताव पारित होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने भी पार्षदों का समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंजीनियर से निर्माण कार्य में हो रही देरी पर जवाब मांगा।
इंजीनियर ने तकनीकी स्वीकृति और बजट संबंधी प्रक्रियाओं का हवाला दिया, लेकिन इस पर पार्षदों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि प्रस्त

