आत्मनिर्भरता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता पर हुई चर्चा
International Women’s Day 2026/ चिचोली :-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर में वूमेन पावर महिला संगठन द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर नई पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।
शिक्षा और स्वास्थ्य पर दिया जोर
कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज के विकास की आधारशिला हैं। एक शिक्षित और स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज को सही दिशा दे सकती है। इसलिए महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना आवश्यक है।
BETUL NEWS- झल्लार में लगा रंगपंचमी पर रंगीला मेला
महिलाओं की भागीदारी से होगा समाज का विकास
वूमेन पावर महिला संगठन की शारदा जायसवाल, गौरी सूर्यवंशी, अभिलाषा सोनी, बबीता सोनी, वंदना दुबे और अनीता सोनी ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
रंग पंचमी का भी मनाया उत्सव
कार्यक्रम के दौरान रंग पंचमी के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां भी मनाईं। इस दौरान पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में अभिलाषा सोनी, गौरी सूर्यवंशी, बबीता सोनी, वंदना दुबे अनीता सोनी दीपा सोनी पिंकी जायसवाल रुपा सोनी, कविता सोनी सरिता सोनी अर्चना सोनी , ज्योति सोनी , शारदा पवार, बाली सोनी , काजल सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।

