जहरीला पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/मुलताई। नगर के एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार पप्पू , पिता जयपाल, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी मुलताई को शनिवार को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाने से उसे तत्काल उपचार मिल सका। मामले को लेकर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

पवित्र नगरी में रंग पंचमी पर उड़ा रंग गुलाल, बांधों, खेतों सहित पिकनिक स्पॉट पर रंग खेलने पहुंचे लोग

Leave a Comment