कितनी देर भिगोकर खाएं Seeds? जानें बीज खाने का सही तरीका

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Seeds Benefits:- आजकल हर तरह के बीज खाने का ट्रेंड बढ़ रहा है। चिया सीड्स, अलसी के बीज, खरबूजे के बीज, कद्दू के बीज और कई दूसरे बीज सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं। डॉक्टर भी रोज़ कुछ बीज खाने की सलाह देते हैं। अपनी रोज़ की डाइट में बीज शामिल करने से बालों का झड़ना कम करने में मदद मिल सकती है। बीजों में हेल्दी फैट और विटामिन होते हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। लेकिन क्या आप बीज खाने का सबसे अच्छा तरीका जानते हैं? क्या सभी बीजों और सूखे मेवों को खाने से पहले भिगोना चाहिए?

सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

दरअसल आयुर्वेद के हिसाब से बीजों को भिगोकर खाना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके पीछे वजह बताई जाती है कि जिस भी पेड़ या पौधा का बीज खाने में इस्तेमाल किया जाता है, उस बीज में सभी पोषक तत्व एक सूक्ष्म रूप में इकठ्ठे हो जाते हैं। यानी इन बीज में जो भी पोषण हैं वो कंडेन्स्ड फॉर्म में है या कहें तो सारा न्यूट्रिशन एक तरह से सिकुड़कर बीज में एकत्र हो गया है। ऐसे में उस बीज का पूरा फायदा लेने के लिए उसे पानी में भिगोना सबसे जरूरी है ताकि उसमें मौजूद सभी पोषक तत्व एक लाइव फॉर्म यानी जीवंत अवस्था में आ जाएं।

Read Also:- चाय पीने के शौकीन जरूर जानें: दिन में कितनी चाय है सेहत के लिए सुरक्षित

बीजों को कितनी देर भिगोकर खाना चाहिए?

बीज खाने से पहले उन्हें भिगोकर रखना जरूरी है। आप बीजों को अधिकतम 6-8 घंटे भिगो सकते हैं । अगर समय की कमी है तो कम से कम 2 घंटे बीज को जरूर भिगोएं। बीज खाने से पहले एक और बात जरूर ध्यान रखें। बीजों को भिगोने से पहले अच्छी तरह धो लें। कई बार बीजों की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए उन पर कई तरह के प्रेजर्वेटिव भी लगाए जाते हैं। 

ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है?

बीज वाला यही फॉर्मूला हर तरह के मेवों पर भी लागू होता है। खाने से पहले काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश, अंजीर, आलूबुखारा, पिस्ता और बाकी ड्राई फ्रूट्स को भी अच्छी तरह वॉश करके कुछ घंटे पानी में जरूर भिगोएं। इस तरीके से उनकी एनर्जी जो इकठ्ठा हो रखी है वो एक्टिव हो जाती है।

मेवा और बीज भिगोकर खाने के फायदे

बीज और मेवा को भिगोकर खाने से उनकी तासीर बदल जाती है। सूखे मेवे और बीज सीधे खाने पर गरम तासीर के माने जाते हैं, लेकिन अगर उनको भिगोकर खाया जाए तो ये ठंडक देते हैं। बीज और मेवा को भिगोकर खाने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है, जिससे ये जल्दी पच जाते हैं और ज्यादा फायदा देते हैं।

Leave a Comment