मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रृद्धालु
Betul Samachar/मुलताई। मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित शिवधाम सालबर्डी में इस वर्ष मेला अवधि के दौरान 5 लाख 45 हजार रुपए की दान राशि प्राप्त हुई है। लगभग एक सप्ताह तक चलने वाले मेले में दान राशि की गणना जनपद कार्यालय प्रभात पट्टन में तहसीलदार संजय बरैया और सीईओ आंचल पंवार की उपस्थिति में सचिवों द्वारा की गई। इस वर्ष शिव रात्री पर्व पर 13 फरवरी से मेला प्रारंभ हुआ जो 20 फरवरी तक चला। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी मेले की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। सालबर्डी दो प्रदेशों की सीमा पर बसा होने से मेले में दोनों प्रदेश की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहते हैं। दोनों ही प्रदेशों से श्रृद्धालु सालबर्डी स्थित गुफा में शिवलिंग के दर्शनार्थ पहुंचते हैं तथा दर्शन का यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलता है।
Betul Ki Khabar: TIT परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

