Betul Samachar News- सिख आस्था नगरी मुलताई का राजपत्र में प्रकाशन की मांग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                           धार्मिक तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के रूप में किया जाए विकसित

Betul Samachar News/मुलताई । मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित “सिख आस्था नगरी मुलताई” का राजपत्र में प्रकाशन किये जाने और धार्मिक तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने और इससे सम्बन्धित आवश्यक सुविधाओं को यथाशीघ्र प्रदान किये जाने की मांग डा.हरप्रीत खुराना एडवोकेट द्वारा एसडीएम राजीव कहार को ज्ञापन के माध्यम से की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि गुरू नानक साहिब जी के प्रकाश उत्सव दिनांक 24 नवम्बर 2007 के अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित नानकसर गुरूद्वारा साहिब पहुँचे थे और उन्होने गुरू नानक साहिब जी एवं गुरू गोबिन्द सिंह साहिब जी द्वारा प्रदेश में की गई यात्रा स्थलो को “सिख आस्था नगरी” घोषित किया था परन्तु इसका राजपत्र में प्रकाशन नहीं किया गया। इसलिए उक्त घोषणा का राजपत्र में प्रकाशन किया जावे।

Read Also : ताप्ती क्षेत्र के अधूरे सीमांकन की प्रक्रिया राजस्व विभाग ने की पूर्ण

इसके साथ ही गुरु नानक साहिब जी ने ताप्ती नदी के किनारे 14 दिन विश्राम किया था। जिला बैतूल की मुलताई तहसील स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब सिख आस्था नगरी घोषित किया गया था। इसे धार्मिक तीर्थ एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जावे तथा सिख आस्था नगरी मुलताई की घोषणा को अमली जामा पहनाया जाये ताकि घोषणा मात्र घोषणा ही बनकर ना रह जाये। मुलताई वासियो कि आस्था के केन्द्र में इस घोषणा का कार्यान्वयन कर विकास एवं सुविधाओं का विस्तार किया जावे।

Leave a Comment