Audi Car Price Hike:- अगर आप इस साल लग्ज़री कार ब्रांड Audi की कोई गाड़ी घर लाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक ज़रूरी खबर है। जर्मनी की लग्ज़री कार बनाने वाली कंपनी Audi ने भारत में अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल, 2026 से Audi की पूरी रेंज महंगी हो जाएगी। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही, कंपनी ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की योजना बनाई है। इसका मतलब है कि अब Audi खरीदने के लिए आपको अपनी जेब थोड़ी ज़्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
ऑडी इंडिया ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। कंपनी के मुताबिक, पिछले कुछ समय से इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, विदेशी मुद्रा की दरों में उतार-चढ़ाव का भी कंपनी के मुनाफे पर असर पड़ रहा है। ऑडी इंडिया के हेड, बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि इनपुट लागत में वृद्धि और मुद्रा के उतार-चढ़ाव के कारण हम 1 अप्रैल 2026 से कीमतों में 2 प्रतिशत तक का समायोजन कर रहे हैं। हालांकि, हमारा प्रयास है कि इस बढ़ोतरी का बोझ हमारे ग्राहकों पर कम से कम पड़े।
आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ऑडी इंडिया वर्तमान में भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल की Q3 SUV से लेकर टॉप-एंड RSQ8 जैसी गाड़ियां बेचती है। इनकी कीमतें ₹43.23 लाख से शुरू होकर ₹2.34 करोड़ (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। अगर हम 2% की बढ़ोतरी को देखें, तो Q3 SUV लगभग ₹86,000 से ₹90,000 तक महंगी हो सकती है। जबिक RSQ8 या कोई और महंगी लग्जरी कारों की कीमत में ₹4 लाख से ₹5 लाख तक का इजाफा देखा जा सकता है।
Read Also: SUV सेगमेंट में मचेगा धमाल! Creta को टक्कर देने आ रही ये 3 नई गाड़ियां
क्या है सही समय खरीदने का?
कीमतों में यह बदलाव 1 अप्रैल, 2026 से लागू होगा। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि जो ग्राहक ऑडी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, उनके पास 31 मार्च तक का समय है पुरानी कीमतों पर बुकिंग करने का। इससे न केवल आप बढ़े हुए दाम से बचेंगे, बल्कि वित्तीय वर्ष के अंत में मिलने वाले अन्य ऑफर्स का लाभ भी उठा सकते हैं।

