BETUL NEWS/मुलताई । नगर में राम नवमी पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के प्रमुख स्थानों पर साफ-सफाई एवं सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विशेष रूप से बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है, जो रात के समय बेहद सुंदर और मनमोहक नजर आ रहा है। इसके साथ ही बस स्टैंड के चारों ओर भगवा झंडे लगाए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगता नजर आएगा।
Betul Samachar: सोंडिया दुनावा में भीषण आग, 14 एकड़ में खड़ी फसल जलकर खाक
आयोजन समिति द्वारा भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। राम नवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर के विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की भी इसमें सक्रिय भागीदारी रहेगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार बैठकें कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं। सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है।
नगरवासियों में राम नवमी के इस भव्य आयोजन को लेकर अपार उत्साह है और सभी लोग मिलकर इसे यादगार बनाने में जुटे हुए हैं।

