नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई मेन लाइन पर लगे नल कनेक्शन काटे, हर दिन मिल रहा था १२ घंटे पानी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मेन लाइन से जुड़े कनेक्शनों को काट दिया गया। जानकारी के अनुसार, ये कनेक्शन लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

कार्रवाई उपयंत्री योगेश आनेराव द्वारा, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी के निर्देश पर की गई। बताया जा रहा है कि इन कनेक्शनों के माध्यम से 4 घरो में प्रतिदिन करीब 10 घंटे पानी की सप्लाई हो रही थी।उपयंत्री योगेश आनेराव ने बताया कि मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के समीप अग्रवाल परिवार के घर इन कनेक्शनों से पानी लिया जा रहा था l उन्होंने कहा की नगर में इस तरह के नल को चिन्हित कर काटा जाएगा एवम कार्यवाही की जाएगी l

BETUL NEWS: नगर में राम नवमी की तैयारी प्रारंभ, इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन

नगर पालिका के इस कदम के बाद अवैध नल कनेक्शन लेने वालो में हड़कंप है l नगर पालिका का कहना है कि अवैध कनेक्शनों के कारण जल वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, जब मेन लाइन की जाँच की तो चार कनेक्शन पाए गए lप्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के अवैध कनेक्शन की जानकारी दे ताकि पेयजल की समस्या से निजात मिल सके l

Leave a Comment