Betul Samachar: सर्राफा व्यवसायियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/चिचोली। सर्राफा व्यवसायियों को मिल रही धमकियों के विरोध में चिचोली सर्राफा व्यवसाय संघ ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। यह ज्ञापन एसआई दिलीप यादव को सौंपा गया। सर्राफा व्यवसायियों ने बताया कि सोना-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी के चलते व्यापारियों को निशाना बनाए जाने और धमकाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में चिरापटला में सर्राफा व्यवसाय से जुड़े व्यापारी आशीष पिता पप्पू सोनी को दिनदहाड़े दुकान पर कुछ लोगों द्वारा धमकाया गया, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यवसाय संघ ने ज्ञापन के माध्यम से उक्त घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान संघ के अध्यक्ष महेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष आशीष सोनी, सचिव रोहित सोनी, कोषाध्यक्ष दिनेश सोनी, जयप्रकाश सोनी, दीपक सोनी, योगेश सोनी, मुकेश सोनी, अंकित सोनी, पप्पू सोनी सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।

Betul News: आलमपुर में नल-जल योजना बनी शोपीस, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा

Leave a Comment