नौ दिनों तक पवित्र नगरी मां की भक्ति में रहेगी लीन, जगह जगह होंगे आयोजन
Betul Ki Khabar/मुलताई। पवित्र नगरी सहित पूरे क्षेत्र में गुरूवार से चैत्र के नवरात्र प्रारंभ हुए जिससे गली गली में मां के जयकारे गूंजने लगे। नवरात्र में नौ दिनों तक पवित्र नगरी मां की भक्ति में लीन रहेगी तथा इस दौरान जगह जगह धार्मिक आयोजन एवं अनुष्ठान भी होंगे। इस पावन अवसर पर नगर में शीतला माता मंदिर, मरही माता मंदिर, बस स्टैंड स्थित दुर्गा माता मंदिर तथा मुख्य मार्ग पर स्थित काली मंदिर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तथा पूजा अर्चना की। शाम को भी मंदिरों में श्रृद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर डहुआ कामाक्षा मंदिर परिसर में मां कामाख्या देवी भागवत पुराण का आयोजन किया गया है जिसके लिए गुरुवार सुबह भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के धनराज बारंगे, दिनेश गाकरे, युवराज बारंगे, मनोज बारंगे ने बताया कि प्रतिदिन मंदिर परिसर में 19 मार्च से 27 मार्च तक धार्मिक आयोजन किया गया है जिसमें दुर्गा सप्तशती पाठ, यज्ञ हवन के साथ ही आचार्य पंडित विपिन बिहारी महाराज के द्वारा देवी भागवत का वाचन किया जाएगा। I
घाट अमरावती अंबा मंदिर में अभिषेक एवं पूजन
घर अमरावती स्थित अंबा माई मंदिर में डेकोरेट ग्रुप के तत्वाधान में नवरात्रि के प्रथम दिन मंदिर में विराजित मां अम्बा भवानी की प्रतिमा का अभिषेक पूजन अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर पंडित राजू जोशी के मार्गदर्शन में ग्राम के निवासी सैनिक के साथ अन्य सैनिकों के परिजनों ने मां अम्बा भवानी का विधि-विधान से अभिषेक पूजन किया । इस अनुष्ठान में अवकाश पर गृह ग्राम आए सैनिक अखिलेश रावन्डे,के साथ ग्राम के निवासी और वर्तमान में अपने पदस्थापना स्थल पर देश की रक्षा में जुटे सैनिक गगन सिंह बघेल, प्रवीण सिंह बघेल ,अनिल अम्बाडकर,और सेवानिवृत सैनिक संजय सातपुते और महेंद्र सिंह कुशवाहा के परिवारजनों। ने सहभागिता दर्ज कराई।माता अंबा भवानी की प्रतिमा का जल, दूध एवं पंचामृत से अभिषेक करने के उपरांत आकर्षक श्रृंगार किया गया। पुजारी वामनराव अम्बाडकर ने बताया कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर इस वर्ष डेकोरेट ग्रुप द्वारा तुलजापुर शक्तिपीठ मां भवानी की नगरी से माता रानी के लिए श्रृंगार सामग्री लाई गई है। जिससे प्रतिदिन अलग-अलग स्वरूपों में मां अम्बा का श्रृंगार किया जाएगा।

Read Also: नगर सहित आसपास झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि, अचानक हुआ मौसम परिवर्तन
मासोद में रामकथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
चैत्र के पावन नवरात्र में ग्राम मासोद के राम मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह की शुरुआत गुरुवार को कलश एवं शोभायात्रा से की गई । यह यात्रा राम मंदिर से ग्राम भ्रमण करते हुए राम मंदिर पर राम जी की महाआरती के साथ कलश यात्रा का समापन हुआ यात्रा के दौरान ग्राम में ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर पूजन किया समिति के सदस्य ने बताया कि रामकथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित प्रदीप शर्मा जी द्वारा 7 दिन तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के चरित्र का बखान करेंगे जिसमें प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक राम कथा प्रसादित होगी एवं 27 मार्च को हवन पूजन पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे पर सात दिवसीय राम कथा का समापन होगा।

