राम मंदिर में हुआ आयोजन, नगर में जल स्त्रोतों को सहेजने का होगा प्रयास
Betul Samachar/मुलताई। नगर में गुरूवार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ताप्ती तट स्थित श्री राम मंदिर में आयोजन किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों ने जल स्त्रोतों की स्वच्छता का अभियान प्रारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि अभियान के तहत ताप्ती सरोवर, छोटा तालाब सहित समस्त जलस्त्रोतों की साफ सफाई की जाएगी। अभियान के शुरूआत छोटा तालाब के आसपास नपा कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई कर के की गई। उक्त अभियान के तहत जल स्त्रोतों का संरक्षण कर जल संवर्धन के प्रयास किए जाएंगे। सीएमओ तिवारी ने बताया कि अभियान की समीक्षा मुख्य मंत्री मोहन यादव द्वारा वीडियों कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही पौधारोपण सहित ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत जगह जगह प्याऊ भी खोले जाएंगे अधिकारियों ने बताया कि ताप्ती सरोवर के आसपास भी सफाई की जाएगी साथ ही जल आवक मार्ग पर भी सफाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
Read Also: चैत्र के नवरात्र प्रारंभ, नगर सहित पूरे क्षेत्र में गूंजे मां के जयकारे, प्रारंभ हुए अनुष्ठान

