Betul News: जनशिक्षा केंद्र बरखेड से मींस कम मेरिट परीक्षा में 07 विद्यार्थियों का हुआ चयन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/मुलताई। जन शिक्षा केंद्र बरखेड विकास खण्ड मुलताई से सात विद्यार्थियों का मींस कम मेरिट पात्रता परीक्षा वर्ष 2025-26 हेतु चयन हुआ है। जनशिक्षक सुनील कवडकर ने बताया कि जन शिक्षा केंद्र बरखेड की माध्यमिक शाला से छात्र वैभव साहू व छात्रा कीर्ति पाठेकर, माध्यमिक शाला लेंदागोंदी से छात्र गजानंद मानमुडे , माध्यमिक शाला सावंगा से हिमांशी देशमुख, माध्यमिक शाला खैरवानी से परिधी परिहार, माध्यमिक शाला सेमरिया से छात्र जयेश कड़वे व माध्यमिक शाला हतनापुर से दीक्षा पिपरदे का चयन हुआ है जन शिक्षा केंद्र की ओर से जन शिक्षा केंद्र प्रभारी आई.के. मालवीय प्राचार्य व जन शिक्षक सुनील कवड़कर , बल्लू चिकाने की ओर से सभी चयनित छात्रों व मेंटर शिक्षक साथियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य मंगलमय कामना करते है।

Betul Samachar: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुई सरोवर एवं छोटे तालाब की सफाई

Leave a Comment