Accident News/मुलताई। नागपुर रोड फोरलेन पर गुरुवार दोपहर करीब 1:25 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में सुमित्रा उम्र 22 वर्ष पति सुनील उईके, रमेश उम्र 30 वर्ष पिता जंगल धुर्वे एवं सुनील उम्र 25 वर्ष पिता बंदू उईके, निवासी सोनतलाई घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी महेश झलिये द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और पायलट अजाब राव साहू के सहयोग से सभी को तत्काल मुलताई के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Betul News: जनशिक्षा केंद्र बरखेड से मींस कम मेरिट परीक्षा में 07 विद्यार्थियों का हुआ चयन

