Betul Ki Taja Khabar- नव वर्ष पर संघ द्वारा शारीरिक प्रकट उत्सव का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर मुलतापी द्वारा गुरुवार नवसंवत्सर वर्ष प्रतिपदा 2083 एवं डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के प्रकट दिवस के अवसर पर सुबह हाई स्कूल ग्राउंड पर नगर का शारीरिक प्रकट उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सभी स्वयंसेवको ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रम के अध्यक्षता पिंपरी ने की नगर के संघ चालक जयेश संघवी, देवी सिंह मीणा विभाग कार्यवाहक उपस्थित रहे। मीणा ने अपने उद्बोधन में इस दिन की महत्ता बताते हुए कहा कि नव वर्ष के आरंभ का शुभ दिन गुड़ी पड़वा सामान्य दिनों की तरह नहीं अपितु विशिष्ट दिवस है । इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना आरंभ की। त्रेता युग में प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक आज ही के दिन हुआ । द्वापर में युधिष्ठिर संवत का आरंभ भी आज ही के दिन हुआ तथा कलयुग में महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की स्थापना की आज ही हुई । इसके साथ ही ऋतुराज बसंत का शुभारंभ दिवस भी आज ही है । भारतीय पंचांग का आरंभ दिवस तथा नई फसल के घर आने का उत्सव और शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र भी इस दिन से ही आरंभ होता है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन भी आज ही के दिन हुआ। संघ के शताब्दी वर्ष की गौरव गाथा आज शारीरिक कार्यक्रमों की झलक में नजर आई ।

Accident News: नागपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Leave a Comment