Betul Daily News: स्पंदना फाइनेंस कंपनी का एजेंट हजारों रुपए लेकर फरार, ग्राहकों में आक्रोश

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। नगर में संचालित स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड से जुड़ा एक एजेंट ग्राहकों से किस्त के हजारों रुपए लेकर फरार हो गया है। घटना के बाद से प्रभावित ग्राहकों में आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, उक्त एजेंट पिछले लंबे समय से ग्राहकों के घर-घर जाकर मासिक किस्त की राशि एकत्र करता था। इसी दौरान उसने कई लोगों से हजारों रुपए लेकर जमा न करते हुए फरार हो गया। खास बात यह है कि कंपनी द्वारा एजेंट के भागने की कोई पूर्व सूचना ग्राहकों को नहीं दी गई।

एजेंट के फरार होने के बाद अब कंपनी के अन्य कर्मचारी ग्राहकों के घर पहुंचकर उनसे दोबारा किस्त जमा करने का दबाव बना रहे हैं। जब ग्राहकों ने आपत्ति जताते हुए एजेंट द्वारा दी गई लिखित पावती दिखाई, तो कर्मचारियों ने उसे मानने से इंकार कर दिया। कंपनी प्रतिनिधियों का कहना है कि संबंधित एजेंट कंपनी छोड़ चुका था, इसलिए उसे किस्त की राशि नहीं दी जानी चाहिए थी। वहीं, ग्राहकों का कहना है कि वह एजेंट लंबे समय से नियमित रूप से किस्त लेने आता था, इसलिए उन्होंने उस पर भरोसा कर भुगतान किया। मामले को लेकर कंपनी कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों को खाता ओवरड्यू (OD) में डालने, सिविल खराब करने और भविष्य में किसी अन्य बैंक से लोन न मिलने की चेतावनी भी दी जा रही है। इससे ग्राहक और अधिक परेशान व चिंतित नजर आ रहे हैं।

Read Also: साईखेड़ा के ऐतिहासिक तालाब को बचाने के लिए आगे आया गायत्री परिवार

फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़ित ग्राहक न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रशासन से हस्तक्षेप की अपेक्षा कर रहे हैं।

एजेंट के भागने की एक माह बाद दी सूचना
कंपनी के एजेंट के फरार होने के लगभग एक माह बाद ग्राहकों को इसकी सूचना दी गई। इस देरी के कारण कई ग्राहक अनजान रहे और लगातार उसी एजेंट को किस्त की राशि सौंपते रहे, जिससे उनकी आर्थिक क्षति और बढ़ गई। ओर कंपनी की लापरवाही का खामियाजा ग्राहकों को हजारों रुपए के रूप में भोगना पड़ रहा है l

Leave a Comment