बघोड़ा में संगीतमय ग्राम गीता ज्ञान यज्ञ में उमड़ रहे श्रृद्धालु
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम बघोडा में विश्व शांति मानव सेवा आश्रम में वंदनीय बाबू महाराज की प्रेरणा से भक्तों द्वारा नवरात्र के पावन पर्व पर 19 मार्च से संगीतमय ग्राम गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत गुरु कुंज आश्रम मोजरी के श्री राय जी प्रभु सिलोटकर द्वारा प्रतिदिन ग्राम गीता पर संगीतमय प्रवचन किए जा रहे हैं । जिसे श्रवण करने के लिए बघोडा, आष्टा,रायआमला सहित अन्य क्षेत्र से ग्रामीण जन पहुंच रहे हैं । सिलोटकर महाराज ने बताया कि ग्राम गीता राष्ट्र संत तुकडोजी महाराज द्वारा राष्ट्र के ग्रामों का सर्वांगीण विकास हेतु ग्राम गीता ग्रंथ की 1954 में रचना की गई थी जिससे समाज को अनुसरण करना होगा भारत गांव का देश है वास्तविक जीवन ग्रामों में मिलता है उन्होंने बताया कि संतों के सानिध्य में आने से जनमानस के बड़े-बड़े कष्ट दूर हो जाते हैं। गुरु बिना ज्ञान अधूरा है जैसे शिक्षक बिना छात्र नहीं पढ़ सकते वैसे बिना गुरु के मानव को ज्ञान नहीं मिल सकता। जहां संतों का सम्मान है वहां भारतीय संस्कृति विद्यमान है। संतो का हाथ और साथ मिल जाए तो उसके जीवन की सफलता सहज और सुनिश्चित हो जाती है क्योंकि हमारे आराध्य राम और कृष्ण भी संतों के सानिध्य में रहे हैं। समिति के अध्यक्ष संजय मस्की प्रबंधक वसंतराव गणेशे ,सुखदेव पातुलकर ने बताया कि 19 मार्च से 26 मार्च तक बघोड़ा के श्री हरि कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम चल रहे हैं। 26 मार्च को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा एवं अखिल भारतीय गुरुदेव सेवा मंडल गुरुकुंज के अध्यक्ष पंथ बोथे गुरुजी को आश्रम संचालक संवर्धन के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव पांसे द्वारा अभिनंदन पत्र दिया जाएगा।

Betul Ki Taja Khabar- शास्त्री वार्ड के ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग

