Betul News- इंदौर में उत्कृष्टता समारोह में भारत विकास परिषद मां ताप्ती शाखा सम्मानित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                 पवित्र नगरी का नाम प्रदेश में किया रोशन

Betul News/मुलताई। भारत विकास परिषद की मां ताप्ती शाखा मुलताई को वर्ष भर किए गए सामाजिक एवं संस्कारात्मक कार्यों के लिए इंदौर में आयोजित प्रांतीय स्तरीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। नर्मदापुरम संभाग से यह सम्मान प्राप्त करने वाली मुलताई शाखा ने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुलताई से परिषद के जिला समन्वयक राजीव जैन, संदीप भार्गव, मुकेश जैन एवं संदीप तारे को सम्मानित किया गया। मां ताप्ती शाखा द्वारा वर्षभर विभिन्न सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इनमें जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं सहायता, विद्यार्थियों के लिए संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियां, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण व जल संवर्धन अभियान, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम प्रमुख रहे। इसके अलावा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भारतीय परंपराओं के संवर्धन में भी शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से स्वच्छता एवं जनजागरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों की व्यापक सराहना की गई। इस सम्मान से न केवल शाखा के सदस्यों का उत्साहवर्धन हुआ है, बल्कि पूरे क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ है। परिषद पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं आमजन के सहयोग को देते हुए भविष्य में भी समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Betul Samachar: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदी में किया श्रमदान

Leave a Comment