Betul News/चिचोली:- बढ़ते रसोई गैस एवं डीजल के दामों में राहत दिलाने तथा बेमौसम बारिश से किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान स्तंभ चौक पर कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडर और पोस्टर लेकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार पी.एस. दीवान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों के कारण गरीब, आदिवासी, मजदूर एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के दैनिक जीवन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। इसके साथ ही सब्जी, दाल, चावल एवं खाद्य तेल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन परेशान है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेमौसम बारिश से किसानों की खराब हुई फसलों के लिए शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की भी मांग की। साथ ही चिचोली से भीमपुर सड़क मार्ग के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे जल्द पूरा कराने की मांग उठाई गई।
Read Also:- Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत
इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शहर विजय आर्य, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बटनु पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेन्द्र आर्य, कमल किशोर आर्य, युवा नेता राहुल पटेल, सोनू जायसवाल किसान कांग्रेस नेता अखलेश पटेल, अनिल भूसारी , जितेंद्र सूर्यवंशी (जित्तू पटेल) राजकुमार सोनी ,भूपेंद्र आर्य, राजकुमार आर्य, कमलेश आर्य, शेख पप्पु,रुपेश आर्य, रुप्पू आर्य, चंचल आर्य, गोरु आर्य, रोहित आर्य, हरकचंद आर्य, पिंकू,शोभू पंडोले, मनोज यादव, संतया यादव, बलराम यादव, शेख वासिम. राजकुमार उइके आदि उपस्थित थे l

