नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा की शपथ
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। ग्राम माथनी स्थित रघुवंशी समाज के प्रधान कार्यालय में 22 मार्च को सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक युवा संगठन रघुवंशी समाज, जिला बैतूल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में रघुवंशी समाज के जिला अध्यक्ष राम किशोर चौधरी एवं विजय सिंह रघुवंशी सहित जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर अशोक रघुवंशी पूर्व सैनिक को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र रघुवंशी गोलू एवं दिग्विजय रघुवंशी, महामंत्री के रूप में प्रवीण तुरिया शिक्षक एवं रोहन सिंह ठाकुर, सचिव प्रमोद रघुवंशी शिक्षक, सह-सचिव राजेश रघुवंशी, कोषाध्यक्ष अखलेश रघुवंशी एवं सह-कोषाध्यक्ष संजय रघुवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार संगठन मंत्री राघवेंद्र रघुवंशी अधिवक्ता, आईटी एवं सोशल मीडिया प्रमुख राजेश्वर रघुवंशी, रक्तदान एवं स्वास्थ्य प्रमुख मोहित ठाकुर, पर्यावरण प्रमुख बबलू रघुवंशी पूर्व सैनिक, शिक्षा प्रमुख रंजीत सिंह ठाकुर शिक्षक, खेल प्रमुख पुष्पराज रघुवंशी, कानून सलाहकार प्रमुख अखिलेश रघुवंशी अधिवक्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आदित्य रघुवंशी, सह-आईटी प्रमुख नंदकिशोर रघुवंशी एवं सह-मीडिया प्रमुख सक्षम रघुवंशी बनाए गए। सदस्य के रूप में रोहित रघुवंशी एवं अरुण रघुवंशी शामिल हैं।
Crime News: नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

