Betul Samachar News: एक दिवसीय ऑफ लाइन क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                       शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को दिया प्रशिक्षण

Betul Samachar News/मुलताई। नगर के कोरोला स्कूल में एक दिवसीय ऑफलाइन क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नर्सरी से कक्षा पाँचवीं तक के विषय शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को शिक्षण की नवीन विधियों, आधुनिक तकनीकों एवं इंटरएक्टिव पैनल के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षण को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र शाम 4 बजे तक चला, जिसमें उज्जैन से आए विशेषज्ञ कविता नामदेव एवं गौरवसिंह यादव ने मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह राठौर एवं संगीता राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Chaitra Navratri 2026: मां तुलजा भवानी का स्थापना दिवस आज

प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षकों के लिए नई तकनीकों और शिक्षण विधियों को सीखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान की जा सके। उन्होंने आगामी सत्र में इन तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया।

Leave a Comment