फव्वारा चौक पर व्यापारी संघ द्वारा किया गया आयोजन
Betul Daily News/मुलताई। रामनवमी के पावन पर्व पर फव्वारा चौक में दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 5 हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। रामनवमी पर गुरूवार साप्ताहिक बाजार होनों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मुलताई पहुंचते हैं जिससे इस बार भी लोग पहुंचे तथा फव्वारा चौक पहुंचकर भंडारा प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी स्थल पर नगर सहित पूरे क्षेत्र के लोगों की प्रसादी लेने भीड़ लगी रही। व्यापारी संघ के पदाधिकारियो ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। उन्होने बताया कि प्रतिवर्ष रामनवमी पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा तथा आगामी वर्ष में और अधिक विशाल प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
Read Also: मंदिर में प्रतिमा दर्शन के पहले शिखर दर्शन करने से प्राप्त होता है पुण्य लाभ

