Betul News:- आठनेर में चौरयागड गुप्तेश्वर समिति से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जिसने समिति के भीतर विवाद को सीधे थाने तक पहुंचा दिया है भोला मंडल चौरयागढ़ गुप्तेश्वर समिति के अध्यक्ष रवि अडलक ने थाना प्रभारी आठनेर को लिखित आवेदन देकर पूर्व सचिव पर समिति के दस्तावेज और सामान अपने कब्जे को रखने का गंभीर आरोप लगाया और दंडनात्मक कार्रवाई की मांग की है समिति अध्यक्ष द्वारा आवेदन देकर स्पष्ट किया गया है कि वह ग्राम आठनेर तहसील आठनेर के स्थाई निवासी है और वर्तमान में समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि संजय गलफट पहले समिति के सचिव रह चुके हैं उनके पास आज भी समिति का पूरा लेखा जोखा और महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद है अध्यक्ष का कहना है कि समिति के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने कई बार संजय गलफट से दस्तावेज वापस मांगे लेकिन हर बार दस्तावेज देने से मना कर दिया गया आवेदन में यहां भी उल्लेख किया गया है कि इस पूरे मामले को गांव के प्रमुख गणमान्य लोगों के सामने रखा गया था गांव में बैठक कर संजय गलफट से दस्तावेज लौटाने की बात कही गई लेकिन इसके बाद भी दस्तावेज नहीं लौटाए गए और लगातार टालमटोल की जाती रही इसी को लेकर अब समिति ने इसे गंभीर मामला मानते हुए पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की है समिति द्वारा आरोप लगाया है कि संजय गलफट द्वारा बिना समिति के जानकारी दिए समिति का जनरेटर जर्मन की बड़ी गंजिया आहूजा की 500 वाट की मशीन माइक और सामान भी ले जाया गया है l
Betul Daily News: रामनवमी पर पांच हजार लोगों ने ग्रहण की रामनवमी पर प्रसादी
आवेदन में बताया गया है कि जब यह सामान ले जाया जा रहा था उसे समय मंदिर में पुजारी का कार्य कर रहे अजाबराव पिता रामजी लोखंडे ने स्वयं उन्हें सामान ले जाते हुए देखा था समिति ने थाना प्रभारी से मांग की है कि समिति के दस्तावेज और सामान वापस दिलाया जाए और पूरे मामले की जांच कर संजय गलफट के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए इस आवेदन में समिति के कोषाद अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ के साथ मनीष पाटणकर मोनू लोखंडे लोखंडे कृष्णराव घोडकी राजेंद्र ठाकरे रितेश राठौर गोलू वागदरे हनुमंत राव कापसे उमेश भरतपुरे गुलाबराव ठाकरे अमित जीतपूरे तरुण गायकवाड दुर्गेश जीतपूरे संजू लोखंडे ललित करोले विनायक वागदरे ओचितराव मगरदे सहित अन्य सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए हैं इनका कहना है कि समिति की संपत्ति और रिकॉर्ड को लेकर यह मामला सार्वजनिक हो चुका है और पुलिस से न्याय की उम्मीद की जा रही है|

