बुंदेली गायिका कविता शर्मा ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर बांधा समां, आयोजन में उमड़ी भीड़

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                   जौलखेड़ा में आयोजित शत चंडी महायज्ञ के विशाल भंडारे में 20 हजार लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

Betul Ki Khabar/मुलताई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार के गृह ग्राम जौलखेड़ा में चैत्र के नवरात्र से आयोजित शत चंडी महायज्ञ में प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में गुरुवार रात्री बुंदेलखंड की प्रख्यात भजन गायिका कवितः शर्मा ने सुमधुर प्रस्तुति दी जिससे उपस्थित श्रोता झूमने एवं थिरकने को मजबूर हो गए। जौलखेड़ा सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रोता कार्यक्रम देखने पहुंचे तथा देर रात तक भजनों का आनंद उठाया। जिला पंचायत राजा पंवार द्वारा सभी का आभार जताते हुए कहा गया कि उदासीन आश्रम श्री राधा कृष्ण मठ मंदिर के महंत धर्म प्रकाश महाराज द्वारा विशाल आयोजन संपन्न कराया गया है जिससे जौलखेड़ा सहित पूरा क्षेत्र धर्ममय हो गया है। उन्होने बताया कि लंबे समय से इतना विशाल एवं भव्य आयोजन पूरे क्षेत्र में नही हुआ है जो महंत महाराज की इच्छा शक्ति तथा सभी के सहयोग से संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरे आयोजन में युवाओं की बढ़ती संख्या देखकर ऐसा लग रहा है कि धर्म के प्रति युवाओं का भी रूझान बढ़ा है जो निसंदेह सुखद है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, बाहर से जौलखेड़ा पहुंचे साधू संतों सहित मुलताई के सेवाभावी गतिविधियों में अव्वल योगेश अग्रवाल, नरेन्द्र गिरी गोस्वामी, पत्रकार अक्षय सोनी तथा चंदू देशमुख सहित अन्य सेवाभावी लोगों का महंत धर्मप्रकाश महाराज द्वारा सम्मान किया गया।

गायिका कविता शर्मा ने गायन से बटोरी वाहवाही

छतरपुर जिले की बुंदेली गायिका कविता शर्मा एवं उनकी संगीत टीम द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिससे उन्होने उपस्थित श्रोताओं की जमकर वाहवाही बटोरी। आगड़ दम बागड़ दम, अंगना पधारो महारानी मां कालका भवानी, कालों की काल महाकाली माई कलकत्ता वाली एवं करके इशारे बुलाए गई रे बरसाने की छोरी सहित अन्य सुमधुर भजनों पर श्रोता झूम उठे तथा सभी भजनों पर जमकर थिरके। गायिका कविता शर्मा ने बताया कि जौलखेड़ा मठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हे अत्यंत सुखद अनुभूति हुई है। उन्होने बताया कि इस क्षेत्र के श्रोता संगीत के रसिक हैं जिससे उनके साथ श्रोताओं ने भी सभी भजनों के गायन में उनका साथ दिया। उन्होने बताया कि जौलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मिले श्रोताओं के स्नेह से वे अभिभूत हैं। उन्होने महंत धर्मप्रकाश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हे इतने विशाल कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर मिला।

Betul Ki Khabar: ठेसका के जंगल में मृत मवेशियों को फेंका गौवंश तस्कर पर शक

लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

जौलखेड़ा में आयोजित शत चंडी महायज्ञ में शुक्रवार विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें जौलखेड़ा, मुलताई सहित आसपास के बड़ी संख्या में गांवों से ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ने बताया कि गुरूवार रात से ही भंडारा प्रसादी बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। उन्होने बताया कि शत चंडी महायज्ञ की लंबे समय से तैयारियां चल रही थी जो चैत्र के नवरात्र में मूर्त रूप में सामने आई। उन्होने बताया कि नवरात्र में प्रतिदिन हजाराों की संख्या में श्रद्धालु जौलखेड़ा महायज्ञ में पहुंचे तथा प्रतिदिन रात में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। उन्होने बताया कि क्षेत्र में गेंहू की कटनी चलने के बावजूद ग्रामीण रात में महायज्ञ में पहुंचे जो धर्म के प्रति उनकी आस्था का प्रतिक है।

Leave a Comment