Betul Local News- गायत्री शक्ति पीठ में नवरात्र के समापन कर रामनवमी मनाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                               विश्व शांति के लिए किया जाएगा अखंड जाप

Betul Local News/मुलताई। ताप्ती तट स्थित गायत्री शक्ति पीठ में नवरात्र का समापन कर साधकों के द्वारा धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर पंचकुंडीय महायज्ञ, भंडारा प्रसादी सहित साधक महिलाओं के द्वारा गर्भ संस्कार कराया गया। गायत्री परिवार के रामदास देशमुख ने बताया कि इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ में विभिन्न अनुष्ठान किए गए जिसमें निर्मला चौधरी, मीरा देशमुख, मोहिनी सूर्यवंशी, निर्मला पंवार, योगेश साहू, मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर एवं सुरेश माकोड़े सहित बड़ी संख्या में साधक महिलाएं शामिल हुई। उन्होने बताया कि आगामी 29 मार्च को गायत्री शक्ति पीठ में सूर्योदय से सूर्यास्त तक विश्व शांति के लिए अखंड जाप किया जाएगा साथ ही दीप यज्ञ कर विश्व शांति के लिए मानसिक आहुति दी जाएगी। समस्त गायत्री साधकों से इस अवसर पर अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की गई है।

Betul Samachar: बिना डिग्री के एलोपैथिक चिकित्सा करने वाले क्लीनिक संचालक पर प्रकरण दर्ज

Leave a Comment