चिचोली में धूमधाम से मनाया गया भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/चिचोली। नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के बाजार चौक स्थित साईं मंदिर में विराजित भगवान रामचंद्र जी का विधिवत अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके पश्चात अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

देर शाम भगवान रामचंद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न एवं हनुमान की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। ढोल, बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर निकली यह शोभायात्रा राम मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार चौक, सराफा बाजार, शनिचरा मोहल्ला चौक, बस स्टैंड और मुख्य मार्ग होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची।
मार्ग में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही राम भक्तों के लिए लस्सी, जूस एवं शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के समापन पर साईं मंदिर में भगवान रामचंद्र की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राम भक्त उपस्थित रहे।

Accident News: यात्री बस एवं चार पहिया वाहन की भिड़ंत में यात्री हुए घायल

Leave a Comment