Betul News: राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर चिचोली बाईपास में अंधेरा, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/चिचोली। बैतूल से सीता डोंगरी तक राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर बंसल कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया गया था, जिसके बाद सड़क के रखरखाव (मेंटेनेंस) की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदारों को सौंपी गई है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही अब आम लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है।

चिचोली नगर के हरदा रोड स्थित बाईपास पर पिछले लगभग एक माह से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई हैं। मेंटेनेंस खर्च बचाने के चलते ठेकेदार द्वारा लाइटों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में रात के समय घना अंधेरा पसरा रहता है।
अंधेरे के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।

Read Also: चिचोली में धूमधाम से मनाया गया भगवान रामचंद्र का जन्मोत्सव

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रशासन और जिम्मेदार विभाग की उदासीनता से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट सुधारकर बाईपास क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके हालांकि यह स्पाट डेंजर जोन में आता है पहले भी यहां कई दुर्घटना हो चुकी है पहले भी इससे पहले एक पाइप का ट्रक और एक कहां से भरा ट्रक इसी ब्रिज पर पलटने की दुर्घटना हो चुकी है l

Leave a Comment