बड़े हनुमान मंदिर में अभिषेक, चोला पूजन, महाआरती के बाद होगा विशाल भंडारा
Hanuman Janmotsav 2026/मुलताई। पवित्र नगरी में गुरूवार हनुमान जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है। फव्वारा चौक से लेकर अंबेडकर चौक पर भगवा तोरण सहित ध्वजाएं लहरा रही है साथ ही झांकियां भी सजाई गई है जिससे पूरा माहौल धर्ममय नजर आ रहा है। बजरंग द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के तहत तीन दिवसीय आयोजन में बुधवार सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सुंदरकांड का पाठ किया। बजरंग दल के गगन साहू, ऋषि साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बताया कि फव्वारा चौक पर भगवान हनुमान सहित दो झांकियां सजाई गई है इसके अलावा अंबेडकर चौक पर श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी के साथ पूरा चौक भगवा तोरण एवं ध्वजाओं से सुसज्जित किया गया है। उन्होने बताया कि गुरूवार शाम हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें विशेष ढोल के साथ एक से बढ़कर एक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंग दल द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है साथ ही नगर एवं क्षेत्र के लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है। इधर फव्वारा चौक एवं अंबेडकर चौक पर सजाई गई झांकियों को बड़ी संख्या में लोग देखने जा रहे हैं साथ ही झांकियों के साथ मोबाईल से सेल्फी भी ले रहे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के लिए पहले से तैयारियों की जा रही थी जिसका प्रदर्शन किया जा रहा है।
Crime News: गौवंश को कत्लखाने ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार, 4 बैल कराए मुक्त, बाइक जब्त
बड़े हनुमान मंदिर मे होगी महाआरती और भंडारा
पवित्र नगरी मे गुरुवार हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगरवासियो की आस्था का केंद्र बड़े हनुमान मंदिर मे भी आस्था एवं धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया जाएगा। बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी दुर्गादास वैष्णव ने बताया हनुमान जन्मोत्सव पर ब्रम्ह मुहूर्त मे हनुमानजी की प्रतिमा का अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा, जिसके बाद 7 बजे से हनुमान जी की महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा, वहीं दोपहर 3 बजे मंदिर परिसर मे भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया. जबकि शाम 7 बजे दिव्य आरती होंगी।हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बड़े हनुमान मंदिर को लेकर रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव मे मंदिर मे श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारा मे शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

