एक मंदिर तक ही सीमित नहीं रहे ट्रस्ट
Betul News/मुलताई:- नगर में मां ताप्ती के संरक्षण एवं समग्र विकास को लेकर ताप्ती भक्तों ने मंगलवार जन सुनवाई में एसडीएम राजीव कहार तथा नपा में सीएमओ वीरेंद्र तिवारी को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार को ताप्ती भक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन में कहा कि वर्तमान वर्तमान ट्रस्ट केवल एक मंदिर तक सीमित होकर कार्य कर रहा है, जबकि मां ताप्ती से जुड़े प्राचीन मंदिर, अन्य धार्मिक स्थल, मंदिरों की भूमि और ताप्ती नदी से संबंधित संपूर्ण पवित्र क्षेत्र इसके दायरे में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के संरक्षण और विकास के लिए एक ही ट्रस्ट के अंतर्गत योजनाबद्ध तरीके से कार्य होना आवश्यक है। भक्तों ने यह भी बताया कि वर्ष 2009 में राजपत्र के माध्यम से मुलताई को पवित्र नगरी का दर्जा दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हो सका है, जिससे श्रद्धालुओं में असंतोष बढ़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान गोलू उघड़े, दिनेश कालभोर, प्रितम सिसोदिया, सचिन विश्वकर्मा, कृष्णा साहू, महेंद्र साहू, शुभम पंडागरे, सोनू खवसे, सोनू पवार, घनश्याम सोनी, चालक सिंह उइके और निर्भय सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। ताप्ती भक्तों ने मां ताप्ती क्षेत्र का समुचित संरक्षण और विकास सुनिश्चित करने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की है।
Read Also: दीप महायज्ञ में जगमगा उठा आयोजन स्थल, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प

