विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुल्ताई की राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई के तत्वावधान में आज ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के उपलक्ष्य में एक दिवसीय कार्यशाला काआयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया ने की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और एन एस एस लक्ष्य गीत के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. सरिया ने अपने संबोधन में कहा कि “युवावस्था में स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही एक उज्ज्वल भविष्य की नींव है।” उन्होंने नियमित व्यायाम और संतुलित आहार की महत्ता पर प्रकाश डाला।डॉ. ममता राजपूत और डॉ. दीपिका पिपरदे ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और स्वच्छता के अंतर्संबंधों के बारे में जानकारी दी। क्रीड़ा अधिकारी विजय पहाड़े ने दैनिक जीवन में योग और खेलकूद के महत्व को रेखांकित किया। स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य जागरूकता पर अपने विचार साझा किए और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
Betul News: ट्रस्ट में मां ताप्ती के दोनों मंदिरों सहित अन्य मंदिर भी शामिल करने की मांग
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और एक जागरूक छात्र ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है।कार्यशाला के अंत में उपस्थित सभी प्राध्यापकों, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य मानकों का पालन करने की शपथ ली।

