एसडीएम, तहसीलदार, सीएमओ तथा थाना प्रभारी की उपस्थिति में हुई कार्रवाई
BETUL NEWS/मुलताई। प्रशासन द्वारा छोटे तालाब के पास ताप्ती प्रवाह क्षेत्र का पुनः सीमांकन कर वहां लगाए गए टीन हटाए गए। इस दौरान एसडीएम राजीव कहार, तहसीलदार संजय बरैया, सीएमओ विरेन्द्र तिवारी तथा थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार सहित सभी विभागों की टीमें मौजूद थी। दोपहर को पुलिस एवं प्रशासनिक अमला छोटे तालाब के पास ताप्ती जल प्रवाह क्षेत्र पर अतिक्रमण की सूचना पर पहुंचा तथा वहां लगाए जा रहे टीन हटाए गए। इस दौरान हटाए गए टीन की नगर पालिका द्वारा जब्ती भी बनाई गई। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में ताप्ती प्रवाह क्षेत्र का सीमांकन किया गया था जिसके बाद सूचना मिली की उक्त स्थल पर अतिक्रमण कर टीन लगाई जा रही है जिस पर राजस्व टीम द्वारा पुनः सीमांकन कर निशान लगाए गए साथ ही टीन हटाए गए। उन्होने बताया कि भविष्य में अतिक्रमण नही करने की चेतावनी भी दी गई है। इधर अतिक्रमण हटाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग छोटे तालाब के पास पहुंचे जिससे वहां भीड़ लग गई।
Betul Samachar- दमदार खेल से बैतूल रग्बी टीम ने राज्य स्तर पर जीता रजत पदक

