Gold-Silver की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 10 ग्राम का भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Gold-Silver :- अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर कंफ्यूजन की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate today) में बदलाव हो रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह बाजार ओपन होने के बाद अभी तक 0.49% घटकर यानी 753 रुपये बढ़त के साथ 1,52,681 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 153434 रुपये 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 1,500 रुपये घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले दिन सोने की कीमत बढ़कर 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,53,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार सुबह तक 149937 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :-

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट149937 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट149337 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट137342 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट112453 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट87713 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹153150₹140400₹114900
मुंबई₹153000₹140250₹114750
कोलकाता₹153000₹140250₹114750
चेन्नई₹154090₹141250₹117750
पटना₹153050₹140300₹114800
लखनऊ₹153150₹140400₹114900
मेरठ₹153150₹140400₹114900
अयोध्या₹153150₹140400₹114900
कानपुर₹153150₹140400₹114900
गाजियाबाद₹153150₹140400₹114900
नोएडा₹153150₹140400₹114900
गुरुग्राम₹153150₹140400₹114900
चंडीगढ़₹153150₹140400₹114900
जयपुर₹153150₹140400₹114900
लुधियाना₹153150₹140400₹114900
गुवाहाटी₹153000₹140250₹114750
इंदौर₹153050₹140300₹114800
अहमदाबाद₹153050₹140300₹114800
वडोदरा₹153050₹140300₹114800
सूरत₹153050₹140300₹114800
पुणे₹153000₹140250₹114750
नागपुर₹153000₹140250₹114750
नासिक₹153030₹140280₹114780
बैंगलोर₹153000₹140250₹114750
भुवनेश्वर₹153000₹140250₹114750
कटक₹153000₹140250₹114750
केरल₹153000₹140250₹114750
रायपुर₹153000₹140250₹114750
हैदराबाद₹153000₹140250₹114750

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,500 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की नाजुक स्थिति के बीच सतर्क खरीदारी के समर्थन से गुरुवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें शुरुआती गिरावट को कम करते हुए 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव नीचे खुला लेकिन बाद में गिरावट का रुख पलट गया और उसमें सुधार दिखने लगा। सोने के सर्वाधिक कारोबार वाले जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 25.05 डॉलर या 0.52 प्रतिशत फिसलकर 4,752.15 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव देखा गया, जिससे निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट कॉमोडिटी सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे पिछले सत्र की अधिकतर बढ़त लुप्त हो गई, क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया में युद्धविराम का फिर से मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि चल रही छिटपुट लड़ाई, होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने को लेकर अनिश्चितता, और टैंकर की आवाजाही रुकने की खबरों के साथ-साथ कथित युद्धविराम उल्लंघन ने बाजार की कारोबारी धारणा पर असर डाला।

मिराए एसेट शेयरखान में कॉमोडिटी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना 4,730 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है और शुक्रवार को जारी होने वाली मार्च के अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों का इसपर असर पड़ने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि विदेशी कारोबार में सोने की कीमतें जल्द ही 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

Leave a Comment