ताप्ती तट पर हुआ विवाद, व्यापारियों एवं पुजारियों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। ताप्ती तट पर सुबह पुजारियों एवं व्यापारियों से एक युवक का विवाद हो गया जिससे तट पर तनाव उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया वहीं शिकायत पर एक युवक पर प्रकरण दर्ज किया गया। पंडित ब्रजेश त्रिवेदी, सौरभ धर्माधिकारी एवं गुट्टू पटेल सहित व्यापारियों ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि घनश्याम सोनी के द्वारा ताप्ती तट पर हमेशा लोगों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसके साथ ही नारियल बेचने वाले महिला पुरूष व्यापारियों से भी कई बार विवाद कर चुका है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उक्त युवक द्वारा अवैध वसूली भी की जाती है। इसके अलावा मंदिरों के पुजारियों सहित श्रद्धालुओं से भी लड़ाई झगड़ा किया जाता है। मौके पर पहुंचे नपा सभापति अजय यादव तथा पार्षद सुरेश पौनीकर ने बताया कि गुरूवार भी घनश्याम सोनी के द्वारा विवाद करते हुए ताप्ती तट का माहौल खराब किया गया। शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

Read Also: प्रशासन ने तहसील कार्यालय के पास सख्ती से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, फिर से लगेगी फेंसिंग

Leave a Comment