Betul Samachar- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   18 हजार विद्यार्थी परीक्षा में हुए शामिल

Betul Samachar/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष नवंबर माह में इस परीक्षा का आयोजन विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान में वृद्धि, सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मार्गदर्शन के उद्देश्य से किया जाता है। इस सत्र में बैतूल जिले से लगभग 18 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। जिला स्तर पर कक्षा 5 से 12वीं एवं महाविद्यालय स्तर तक कुल 27 विद्यार्थियों को प्रथम, 27 को द्वितीय एवं 27 को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं तहसील स्तर पर भी प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Betul Ki Taja Khabar: विश्व नवकार मंत्र दिवस पर मुलताई में भव्य आयोजन

कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति के समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा, रवि शंकर पारखे, पालीवाल , अजय पवार, अनूप वर्मा, सुभाष मस्की, उपजोन समन्वयक सम्पतराव धोटे, पूर्व विधायक डॉ. पी.आर. बोड़खे, मुख्य ट्रस्टी यादव राव निंबालकर, तहसील समन्वयक नारायण देशमुख एवं सुरेश पांसे सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला संयोजक गुलाब राव चिल्हाटे ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो रहा है। साथ ही उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने विद्यालयों के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल कराया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आगामी वर्षों में इस परीक्षा से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment