किसानों का तिलक कर किया सम्मान
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। कृषि उपज मंडी परिसर में गुरुवार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अतिथियों ने किसानों का तिलक कर पुष्पमाला पहनाकर खरीदी प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
Betul Samachar- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
इस अवसर पर एसडीएम राजीव कहार, गणेश साहू, मंडी सचिव शीला खातरकर, व्यापारी जगमोहन अग्रवाल एवं उपेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से पूजा-पाठ कर केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में किसानों का सम्मान कर उन्हें समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए प्रेरित किया गया। शुभारंभ समारोह में जिला आपूर्ति निगम अधिकारी केके टेकाम, खाद्य अधिकारी ममता सिरसाम, ताप्ती सेवा सहकारी समिति प्रबंधक नरवरे सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक मात्रा में अपनी उपज खरीदी केंद्र पर लाकर योजना का लाभ उठाएं।

