Betul Samachar News/मुलताई। नगर से मासोद रोड पर ग्राम सांडिया के पास स्थित पंप हाउस में रात एक अनियंत्रित पिक अप घुसने से ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह नपा कर्मचारी हेमंत गीद ड्यूटी पर था कि अचानक एक अनियंत्रित पिक अप आकर सीधे पंप हाउस में घुस गई जिससे कर्मचारी घायल हो गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पिक अप बिरुल बाजार की ओर से मुख्य मार्ग पर आ रही थी जिसे कोई नौसिखिया युवक चला रहा था। रोड पर आ ने के पहले ही पिक अप अनियंत्रित होकर बाजू में बने पम्प हाउस में जा घुसी। इस दौरान वहां खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। घायल चालक को नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
Betul Ki Taja Khabar- समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का शुभारंभ

