MP में बारिश का दौर थमा, अब पड़ेगी गर्मी, चढ़ेगा 8-10 डिग्री का पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather Today: बारिश, ओले और आंधी का दौर थमते ही मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। अगले एक हफ्ते तक अब मौसम साफ व शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि 15 अप्रैल 2026 के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका प्रभाव प्रदेश पर भी देखने को मिल सकता है। गुरुवार (9 अप्रैल 2026) को उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी और बालाघाट में कहीं-कहीं तेज आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

15 अप्रैल को एक्टिव होगा नया सिस्टम

वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 9.6 किमी की ऊंचाई पर लगभग 240 किमी/घंटा तथा माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 194 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 15 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है जिसके असर से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी का असर भी तेज होगा।

Gold-Silver की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 10 ग्राम का भाव

अप्रैल में गर्मी दिखाएगी अपने तेवर

अप्रैल अंत से प्रदेश में गर्मी बढ़ने की संभावना है। खास करके ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भीषण गर्मी का प्रभाव देखने को मिल सकता है। यहां तापमान 40°C से 45 °C तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी के तेवर सख्त देखने को मिल सकते हैं। नीमच, मंदसौर, विदिशा, सागर, सीधी, सिंगरौली में भी गर्मी अपना असर दिखाएगी। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है।

5 बड़े शहरों अधिकतम तापमान (गुरुवार): भोपाल में 34.0°C, इंदौर में 33.8°C, जबलपुर में 33.9°C, ग्वालियर में 31.5°C, उज्जैन में 33.5°C

5 बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान (गुरुवार): भोपाल में 16.4°C, इंदौर में 17.7°Cजबलपुर में 18.6°C, ग्वालियर में 18.5°C, उज्जैन में 17.4°C

Leave a Comment