नगर में एक बार फिर कुत्तों के काटने की बढ़ी घटना, 24 घंटे में 10 लोग हुए डाग बाईट का शिकार
Betul Samachar/मुलताई। नगर में एक बार फिर डाग बाईट की घटनाएं बढ़ गई है जिसमें शुक्रवार सुबह नगर के मध्य स्थित गांधी चौक में एक कुत्ते ने मार्ग से गुजर रहे पांच लोगों को घायल कर दिया जिसमें बुजुर्ग, अधेड़ एवं युवा शामिल हैं। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया गया जहां सभी का उपचार किया गया। इधर नेहरू वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड में भी डाग बाईट से दो लोग पीड़ित हुए हैं। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में 10 लोग डाग बाईट का शिकार हुए हैं। घटना को लेकर नगर में हड़कंप मच गया क्योंकि सुबह लोगों के भ्रमण का समय होता है वहीं बच्चे स्कूल, ट्यूशन एवं कोचिंगा जाते हैं। ऐसी स्थिति में यदि कुत्ते द्वारा मार्ग से गुजरने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है तो इससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांधी चौक में संजय सोनी 53 वर्ष, सुरेश गणेशराव 62 वर्ष, मुकेश 45 वर्ष, कार्तिक राजा 11 वर्ष सभी मुलताई तथा योगी चेत्या परमंडल को कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा इंदिरा गांधी वार्ड एवं नेहरू वार्ड के दो लोग भी घायल हुए है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक लाल रंग का कुत्ता मार्ग से गुजरन वाले लोगों को पर लपक कर पैरों पर काट रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जागरूक नागरिक सरकारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल चाल पूछकर नगर पालिका से तत्काल अभियान चलाने की मांग की। नरेन्द्र गिरी गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार को घटना के संबन्ध में बताया तो उनके द्वारा तत्काल संबन्धित अधिकारियों से समस्या पर चर्चा की। इधर समस्या को नगर के नपा एल्डरमेन भी सीएमओ विरेन्द्र तिवारी से मिले तथा शीघ्र ही कुत्तों को पकड़ने अथवा नसबंदी अभियान चलाने की मांग की।
Betul Ki Khabar- वर्षों से क्षतिग्रस्त स्लूज गेट का टेंडर होने के बावजूद ठेकेदार नही कर रहा निर्माण
लगातार डाग बाईट की घटनाएं लेकिन नहीं चलाया जा रहा अभियान
नगर में लंबे समय से कुत्तों का आतंक मचा हुआ है तथा पूर्व में बच्चों, युवा एवं वृद्ध डाग बाईट का शिकार हो चुके हैं इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा कुत्तों को पकड़ने अथवा नसबंदी को लेकर कोई अभियान नही चलाने से लोगों में रोष व्याप्त है। परेशान लोगों ने बताया कि कुत्तों का इतना भय हो गया है कि बुजुर्ग एवं बच्चों को रात में तथ सुबह निकलने देना खतरे से खाली नहीं है। उन्होने बताया कि सुबह हर गली चौक चौराहों में बड़ी संख्या में कुत्तों का झुंड नजर आता है जो किसी को भी अकेला देखकर लपकते है तथा हमला करने से नहीं चूकते। नागरिकों ने बताया कि कुत्तों के हमलों की लगातार घटनाओं के बावजूद नगर पालिका द्वारा कोई अभियान नहीं चलाए जाने से पूरे नगर में अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर रोष व्याप्त है।

