Betul Ki Taja Khabar: नौ दिवसीय साधना हेतु गायत्री परिवार का जत्था शांतिकुंज हरिद्वार रवाना

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार कामथ से 20 साधक भाई-बहनों का जत्था नौ दिवसीय साधना अनुष्ठान में भाग लेने हेतु शांतिकुंज हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यह जत्था मुलताई रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार मुलताई के वरिष्ठ परिजनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पहुंचकर साधकों को भावभीनी विदाई दी। नारायण देशमुख, रामदास देशमुख, सुरेश माकोड़े, श्यामराव बारस्कर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित परिजनों ने पुष्प वर्षा कर तिलक लगाकर सभी का स्वागत-सम्मान किया तथा उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। गौरतलब है कि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित गायत्री परिवार में साधना को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उनके अनुसार साधना के माध्यम से ही मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग जैसे वातावरण का निर्माण संभव है।

Read Also: गांधी चौक में सुबह कुत्ते ने पांच लोगों को किया घायल, अन्य वार्डों से भी आए डाग बाईट के मामले

इसी उद्देश्य को लेकर यह 20 सदस्यीय जत्था शांतिकुंज में आयोजित नौ दिवसीय साधना सत्र में भाग लेने के लिए गया है। विदाई के दौरान पूरे वातावरण में श्रद्धा, उत्साह और आध्यात्मिक भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Comment