नरवई की आग से खेत में मचा हड़कंप, पशु चारा सहित सामान जलकर खाक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे ग्राम चिचखेड़ा मासोद चौकी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नरवई जलाने के दौरान आग फैलकर खेत में पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सोलंकी के खेत में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर पशु चारा, केबल, पेड़ एवं लकड़ी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर टीम के ड्राइवर धनराज पवार एवं गिरीश पिपले की तत्परता से आग को आसपास के खेतों में फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

Betul News Today: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वायगांव में ‘जल मंदिर’ का शुभारंभ

Leave a Comment