Betul Daily News: विधायक देशमुख की उपस्थिति में प्रारंभ हुई गेहूं की खरीदी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                           मासोद के बालाजी वेयर हाउस को बनाया खरीदी केंद्र

Betul Daily News/मुलताई। ग्राम मासोद के प्राथमिक सहकारी समिति द्वारा बालाजी वेयरहाउस को गेहूं खरीदी केंद्र बनाया गया है जिसमें शुक्रवार गेहूं खरीदी की प्रारंभ की गई। मध्य प्रदेश सरकार की घोषणा अनुसार 10 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का शुभारंभ सहकारी समितियो पर शुरू होना था इसी के अनुरूप आज प्राथमिक सहकारी समिति द्वारा गेहूं खरीदी शुरुआत की गई है जिसमें किसानों का फूल माला एवं तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया । शुभारंभ करने पहुंचे विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा तौल कांटे का एवं मां अन्नपूर्णा का विधिवत पूजन किया गया एवं किसानों को तिलक लगाकर अभिनंदन कर आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित किए समर्थन मूल्य का सभी किसानों को लाभ मिले इसलिए अपनी गेहूं ,चना आदी समर्थन मूल्य के उपज को सरकार द्वारा चिन्हित खरीदी केंद्र पर ले जाकर लाभ अर्जित करें । शाखा प्रबंधक उमेश ठाकरे ने बताया कि ब्लॉक में पांच गेहूं खरीदी केंद्र बनाए गए हैं एवं मासोद खरीदी केंद्र के लिए 400 किसानों ने गेहू के लिए पंजीयन कराया है। इस दौरान विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने खरीदी केंद्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं सहकारी समिति के प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखें । मौके पर मौजूद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक पांसे ने कहा कि किसानों को बेहतर सुविधा और व्यवस्था दी जाएगी।

Read Also: नरवई की आग से खेत में मचा हड़कंप, पशु चारा सहित सामान जलकर खाक

Leave a Comment