Betul Samachar/मुलताई। मुलताई की होनहार बेटी श्रिया पाटनकर ने गणित में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। लोन्हारी कुंबी समाज साख सहकारी संस्था बैतूल के अध्यक्ष, मां तापी सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा समिति के संयोजक तथा गजानन महाराज मन्दिर के व्यवस्थापक एवं ताप्ती मंदिर के ट्रस्टी, पाटनकर बिज़नेस सैल्यूशन के प्रोपराइटर संजय राजू पाटनकर की पुत्री युवा उद्यमी ऋषभ पाटनकर की बहन व इंदौर के पायल मेडिकल के संचालक सुभाष गीद की पत्नी श्रिया पाटनकर गीद ने गणित विषय में विंध्याचल यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक डॉक्टर प्रतिभा ओझा के मार्गदर्शन में गणित विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का एवं परिवार का नाम रोशन किया है। जिला कुंबी समाज के अध्यक्ष प्रवीण ठाकरे , पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे , पूर्व विधायक डॉ पी आर बोड़खे , विधायक चंद्रशेखर देशमुख , पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र देशमुख बैतूल एवं पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ जी ए बारस्कर मुलताई कुंबी समाज अध्यक्ष सहित कई गणमान्य नगरिकों , परिजनों द्वारा बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Betul Daily News: विधायक देशमुख की उपस्थिति में प्रारंभ हुई गेहूं की खरीदी

