Agar Malwa Bee Attack:- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है. सोयकतकला के स्वामी विवेकानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला हुआ और इस दौरान कक्षा चार के 9 साल के छात्र रमन की मौत हो गई. इस दौरान करीब आधा दर्जन बच्चे हमले में घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है. मधुमक्खियों के हमले में रमन को गंभीर हालत में रेफर किया गया था. झालावाड़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
कक्षा 4 का छात्र था मृतक
मृतक छात्र कक्षा 4 का छात्र था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इस घटना से स्कूल परिसर में दहशत का माहौल है।
Indore New Today- खेल-खेल में बड़ा हादसा! 1 साल के मासूम ने निगली जिंदा मछली, गले में फंसी
घायलों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, रमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

