Royal Enfield Flying Flea C6 Launched:- Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 2.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है लेकिन अगर आप बैटरी-सर्विस (BaaS) वाला विकल्प चुनते हैं तो यह आपको 1.99 लाख रुपए में मिलेगी। इससे कंपनी की आने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों के लिए भी रास्ता साफ हो गया है।
Flying Flea C6 रेंज और पावर
इस बाइख में 3.91kWh की बैटरी और एक पावरफुल मोटर दी गई है। यह बाइक सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115kmph है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 154 किमी (IDC) तक चल सकती है। साथ ही, इसके चार्जर से बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में लगभग 65 मिनट का समय लगता है।
Mahindra Scorpio N 2026: नए लुक और एडवांस फीचर्स के साथ जल्द मचाएगी धमाल!
Flying Flea C6 फीचर्स
Royal Enfiel ने इस बाइक में शहर में चलाने वालों के लिए कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें आपको LED लाइट्स, गूगल नेविगेशन और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। सुरक्षा के लि इसमें कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। इसमें स्पोर्ट और इंडिविजुअल जैसे राइड मोड्स भी हैं। Individual मोड की मदद से राइडर पसंद के हिसाब से बाइक की पावर और ब्रेकिंग सेट कर सकता है।
Flying Flea C6 डिजाइन
इसका डिजाइन पुरानी फ्लाइंग फ्ली जैसा ही है। इसमें फ्रेम खुला हुआ दिखता है, आगे की तरफ गर्डर सस्पेंशन है और एक फ्लोटिंग सीट दी गई है। पीछे की सीट को आप अपनी जरूरत के हिसाब से रिमूव कर सकते हैं।
बैटरी और वजन
इस बाइक की बैटरी को एक खास Aluminium बॉक्स में रखा गया है। यह डिजाइन न केवल बैटरी को ठंडा रखने और बाइक की रफ्तार बढ़ाने में मदद करता है बल्कि इसे एक अनोखा लुक भी देता है। इस सब चीजों के बाद बी इस बाइक का वजन 124 किलो है जो इसे Royal Enfield की सबसे हल्की बाइक बनाता है।

