नरवाई सहित फसल खाक,फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम बलौरा, गरव्हा और साईखेड़ा खुर्द में आग ने जमकर कहर बरपाया। भीषण गर्मी में गर्म हवा चलने से आग और भड़क गई जिस पर फायर ब्रिगेड से काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खाली खेतों कि आग से गरव्हा में 15 से 20 एकड़ तक खाली खेतों में आग फैलने से खेतों की नरवाई जल गई जिससे भूसा नहीं बना पाएंगे। आग जलते जलते देव डोंगरी ग्राम के करीब तक पहुंची यदि फायर ब्रिगेड कुछ देर लेट हो जाती तो आग गांव तक फैल सकती थी। किसानों ने बताया कि ग्राम बलौरा के पास खेतों में लगी आग से 20 से 25 एकड़ तक की नरवाई सहित पेड़ पौधे खेतों का ईंधन भूसा एवं बलोरा के शंकर झपाटे के खेत में बनी झोपड़ी जलकर राख हो गई। किसानों ने बताया हार्वेस्टर करने के बाद में भूसा बनाने के लिए खेत छोड़े थे। राजस्व टीम द्वारा आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है । इधर साईं खेड़ा खुर्द के खेतों में आग लगने से 8 से 10 किसानों के खाली खेत में आग लगने से कई एकड़ की नरवाई जली । इस दौरान गजानन नरवरे के खेत में एक एकड़ का गेहूं कट कर रखा था जो आंग की चपेट में आकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Betul Samachar- विधायक देशमुख ने बिहरगांव में किया सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

