Betul Ki Khabar: 7–8 एकड़ गेहूं की फसल में भीषण आग, किसानों को भारी नुकसान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/मुलताई। क्षेत्र के ग्राम बम्हनी में रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे अचानक आग लगने से खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार साजन सिंह रघुवंशी, अमीर सिंह रघुवंशी एवं मोटू साहू के खेतों में करीब 7 से 8 एकड़ में लगी फसल आग की चपेट में आ गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां फायर ड्राइवर भूपेंद्र राठौर एवं गिरीश पिपले ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी या शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Betul Ki Taja Khabar- पट्टन क्षेत्र के तीन गांवों में आग ने बरपाया कहर

Leave a Comment