Pumpkin Seeds Benefits: खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या काफी बढ़ गई है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों का रिस्क काफी बढ़ जाता है। इसलिए इसे कंट्रोल करना काफी जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल कम करने में कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds for Cholesterol) काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
कद्दू के बीज में कई विटामिन, मिनरल और फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत को और भी कई फायदे देता है। आइए जानें कैसे कद्दू के बीज कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं और इन्हें खाने से और क्या-क्या फायदे (Pumpkin Seeds Health Benefits) मिलते हैं।
कद्दू बीज खाने के फायदे- (Kaddu Ke Beej Khane Ke Fayde)
1. कोलेस्ट्रॉल-
कद्दू के बीजों में मौजूद हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और दिल को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
2. नींद-
कद्दू के बीज में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे अच्छी नींद आती है. जिन लोगों को नींद न आने की समस्या रहती हैं उनके लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.
Read Also: हरा चना है सेहत का खजाना! पाचन तंत्र से लेकर इन समस्याओं को करता है दूर
3. पाचन-
अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो भी आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं. इसे सलाद में खाना एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.
4. स्किन-
कद्दू के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
5. दिल की सेहत के लिए वरदान-
कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ-साथ, कद्दू के बीज में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड वेसल्स को आराम देकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा, इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आर्टरीज में सूजन को कम करते हैं, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
कैसे करें सेवन?
कद्दू के बीजों को भूनकर नाश्ते में खाया जा सकता है। ध्यान रखें, इन्हें संतुलित मात्रा में ही खाएं। एक दिन में एक मुट्ठी (लगभग 20-30 ग्राम) खाना काफी होगा।
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. Betul Talks इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

