Crime News/मुलताई। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग साबित हुआ। फरियादी रवि सरोदे 35 वर्ष निवासी ग्राम देवरी, ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 मार्च 2026 को दोपहर करीब 2 बजे उसने नागपुर नाका स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50,000 रुपए नगद निकाले थे। रकम बैग में रखकर बाइक पर टांग दी और पास में अंगूर खरीदने लगा। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति बैग लेकर फरार हो गया। बैग में नगदी के साथ एक पुरानी सोने की अंगूठी भी थी, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹70,000 बताई गई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ नकुल सिसोदिया 20 वर्ष निवासी ग्राम कड़िया सासी, जिला राजगढ़ के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी को जिला झालावाड़ राजस्थान से हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपी के कब्जे से चोरी गई राशि में से ₹ 35 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
Crime News: बैंक के बाहर से उड़ाया था नोटों से भरा बैग, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Published on:

