मासोद के पास पांच पांडव क्षेत्र में हुआ अग्निकांड
Betul Daily News/मुलताई। मासोद क्षेत्र के ग्राम इटावा के पास पांच पांडव के खेत में लगी आग समीप स्थित पोल्ट्री फार्म तक पहुंच गई जिससे फॉर्म में मौजूद मुर्गे मुर्गियां जिंदा जल गए। फॉर्म संचालक को लगभग 15 लाख की क्षति होना बताया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि मासोद क्षेत्र मेंआग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है तथा दिन में जैसे-जैसे सूरज ऊपर चढ़ता है वैसे-वैसे आग लगने का सिलसिला बढ़ता रहता है।
Crime News: बैंक के बाहर से उड़ाया था नोटों से भरा बैग, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
पोल्ट्री फार्म के संचालक शाहिद शाह ने बताया की खेती के साथ पोल्ट्री फार्म भी संचालित करता है। मंगलवार को दोपहर घर जाने के बाद सूचना मिली कि उसके खेत के बाजू के खेत में आग लग गई है। हवा की तेज गति से आग पोल्ट्री फार्म तक पहुंचने लगी तो बड़े भाई शकील के साथ उसने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि फॉर्म के अंदर तक पहुंच गई जिससे लगभग 6000 नग मुर्गे मुर्गियां जिंदा जल गए ।इसके साथ ही पोल्ट्री फार्म में लगे पाल पर्दे , ट्रिप ,पाइपलाइन पानी की टंकी, मुर्गी का दाना सहित सब कुछ जल कर खाक हो गया जिससे फॉर्म संचालक को लगभग 15 लाख का आर्थिक नुकसान हुआ है।

