Betul Ki Khabar -रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का सफलतम आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/आठनेर:- युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिस मेला,युवाओं के बढ़ते कदम, युवा संगम कार्यक्रम का अम्बा मेरिज लांन आठनेर में आयोजन किया गया। विभिन्न कंपनियों,इंडस्ट्री, स्वरोजगार विभाग अपने स्टाल लगा कर योग्य अभ्यर्थीयो को उचित मार्गदर्शन कर उनके रूचि अनुसार रोजगार उपलब्ध कराये l

रोजगार मेले में शामिल कंपनियों जिसमें शक्ति मोटर्स, वोल्वो आयशर, बंगरसिया भोपाल, टाटा मोटर्स, एमआरएफ, टाटा इलेक्ट्रॉनिक, टोयोटा, मारुति सुजुकी, वर्धमान फैब्रिक, कृषि धान बायो केयर प्राइवेट लिमिटेड इंदौर,रिया सर्विसेज पीथमपुर, जेके बायो एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, भारतीय जीवन बीमा निगम इत्यादि कंपनियां शामिल हुई। शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 2 अभ्यर्थियों का कांट्रेक्ट जनरेट किया गया ।

कार्यक्रम में वर्धमान फैब्रिक्स बुधनी, यशस्वी ग्रुप भोपाल समेत 08 कंपनिया सम्मिलित हुई। शिविर में 243 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया। कंपनियों द्वारा 110 आवेदकों का प्रारंभिक रूप से चयन कर लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान किया गया। ज़िला रोजगार कार्यालय द्वारा 76 विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर 83 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 11 हितग्राहियों की आभा आईडी बनाई गई।

Read Also:- Crime News: गौवंश तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नोबल आईं टी आई द्वारा आईं टी आई कोर्स के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में ज़िला रोजगार अधिकारी डॉ श्याम कुमार धुर्वे, नोडल आईं टी आई के प्राचार्य श्री शुभम वानखेड़े,जिला व्यापार एवं उद्योग से श्री प्रवीण खौसे , महाकाल आईटीआई से संचालक पवन रायपुरे, पुष्कर आईटीआई से दिनेश पट्टैय्या ,न्यू वर्धमान आईटीआई से विजेन्द्र मालवीय, कालका आईटीआई से प्रदीप जायसवाल, शासकीय महाविद्यालय से श्री गजानंद ठाकरे,श्रीमती सुषमा मनोज जगताप, श्रीमती विभा योगेश जगताप,श्री गोवर्धन राणे, श्री ज्ञानदेव माथनकर, श्री जितेन्द्र तेलकर, श्री सूरज राठौर प्रवीण चढ़ोकार, श्री कैलाश आजाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें, कार्यक्रम का आभार श्री विनोद पिपरोले उपाध्यक्ष मजदूर संघ आठनेर द्वारा किया गया।

Leave a Comment